कल राहुल गाँधी ने सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च करते हुए ये कहा कि यह शिव तांडव है; और इस में सब लोग शामिल हो सकते है। सुप्रीम कोर्ट भीड़ के साथ - चुनाव आयोग के खिलाफ - एक याचिका दाखिल करने के लिए जाना - देश के सर्वोच्च न्यायालय पर दबाव बनाना - बिलकुल गैर - जिम्मेदाराना, अभूतपूर्व और बचकाना हरकत था । और पता नहीं उन के मुँह से शिव का नाम कैसे निकल गया, शायद अब शिव का ही सहारा रह गया है। जिसको राम की आस्था पर कोई विश्वास नहीं; हो भी कैसे - कोई हिन्दू थोड़े ही है ये । शिव -तांडव - ही करना है प्रभु - तो हिमालय जाना चाहिए और रावण की तरह तपस्या करें, शायद शिव का तांडव हो जाये और सद्बुद्धि मिल जाये। ।
२. नेहा बोरा जैसे वामपंथियों को भी अपने साथ शामिल करने में उन्हें कोई गुरेज नहीं है। ऐसी विचारधारा, जो की उनके खिलाफ है, उन को भी भीड़ दिखाने के लिए शामिल किया। आज के परिप्रेक्ष में, भारतीय परिवेश में - वामपंथियों का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। इस देश को इस विचारधारा ने बहुत नुकसान पहुंचाया है। पश्चिम बंगाल को तो पूरी तरह से बर्बाद ही कर दिया था। प्रशांत भूषण जैसे लोग, जो कि रक्तपात की बात करते है, सत्ता तक पहुंचने के लिए, ऐसे लोगो को राहुल जी का साथ होना, उनकी साख पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। जनता का विश्वास खोते जा रहे है। कितना हास्यास्पद लगता है - जब राजद के लोग लोक तंत्र बचने का और वोट चोरी का दुष्प्रचार करते है । हम सब ने ८०- ९० के दशक में बिहार में बूथ कैप्चरिंग कर के सत्ता हथियाते हुए देखा है। उन दिनों का नलिनी सिंह का 'आँखों देखी' रिपोर्टिंग - बूथ कैप्चरिंग करते, देश अभी पूरी तरह नहीं भुला है। लगता है कि कांग्रेस के पास अब कोई चारा नहीं बचा है, ऐसे लोगों के साथ के बिना।
३. सत्ता पाने की इतनी बेतहाशा? राहुल जी पहले किसी प्रदेश का, जैसे केरला, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, जहाँ उन्हें बहुमत मिले, मुख्य मंत्री बनने का सोचना चाहिए। और प्रदेश को संभालने का अनुभव प्राप्त होना चाहिए, इस से पहले की - वो देश के गद्दी के बारे में सोचे। अभी के राजनीतिक हालत में - यही संभव् लगता है। इस से उन को अपने को साबित करने का मौका मिलेगा। यह कोई राज तंत्र तो है नहीं कि - राज कुमार को सीधे देश की गद्दी मिल जाये। प्रजा तंत्र में प्रजा का दिल जीतना होगा। मोदी जी भी तो १५ वर्षों तक गुजरात के मुख्य मंत्री के तौर पर कार्य किया, प्रशासनिक अनुभव प्राप्त किया, अपने को साबित किया, तभी तो देश की जनता ने उन्हें प्रधान मंत्री के रूप में स्वीकार्य किया। योगी जी भी तो इतना परिश्रम कर रहे है, पहले मुख्य मंत्री के रूप में प्रदेश को उन्नति के मार्ग पर ले जाने का लम्बा अनुभव, जनता का ऐसा विश्वास कि एक बड़ा वर्ग उन्हें प्रधान मंत्री के रूप में देखना चाहता है। अभी तो वैसे भी २०३४ तक प्रधान मंत्री के पद खाली होने की कोई उम्मीद नहीं है। इस बीच में, मुख्य मंत्री बनने के सुझाव को गंभीरता से विचार कर अपने को स्थापित करना होगा, साबित करना होगा, ताकि जनता का विश्वास हासिल हो सके।
४. नकली तांडव से - केवल विदेशी मीडिया को कुछ चटपटा मिल गया होगा। इतनी जनता मुर्ख नहीं है कि वोट शुद्धि के मामले को आप वोट चोरी बताये, और वह विश्वास कर ले। इस देश के सब लोगों का मानना है कि एक मजबूत विपक्ष होना चाहिए। दुर्भाग्यपूर्ण, क्षेत्रीय पार्टियों के साथ मिलने से, कांग्रेस और कमजोर होती जा रही है। कांग्रेस और परिवार ने देश के लिए तो कुछ किया है, लेकिन क्षेत्रीय पार्टियां, केवल अपना परिवार-वाद ही देखा है, चाहे जम्मू और कश्मीर में अब्दुल्ला परिवार, विहार में - लालू परिवार, उत्तर प्रदेश में - यादव परिवार, पश्चिम बंगाल में ममता परिवार। ऐसा लगता है, कांग्रेस की इमेज, क्षेत्रीय पार्टियों के रंग से, धूमिल होती जा रही है। इसे विचार करना भी देश हित में होगा।
५. ऐसे अराजक तांडव से बचना होगा, नहीं तो सोयी जनता जिस दिन सड़को पर तांडव करेगी, कुछ नहीं बचेगा। अभी तो आरोप ही लग रहे है कि विदेशी ताकतों का ऐसे प्रदर्शनों में हाथ है, जिस दिन साबित हो गया, जनता का विस्वास पूरी तरह से खो देंगे। यह भी सोचना होगा कि - अगर ऐसा तांडवरूपी बीज आप बो रहे है तो - जब कभी आप सत्ता में होंगे - इस बीज का स्वाद बहुत कड़वा लगेगा। आप सब भी विचार करें।
Yah ek sundar aur samyik nispaksh lekh hai. Abhi to yah lekh arthapoorna hai. Aage dekhte hai. Meri shubh kamnaye to hai hi.
It’s truly unfortunate that our country lacks strong, meaningful, and constructive opposition leaders who can offer practical solutions and play a responsible role in strengthening our democracy.
No doubt Rahul is not politically seasoned but he is opposition leader who is leading a polilical party with great legacy. He is innocent and very clear at heart. He is not crooked undoubtedly. Of course a strong opposition with dynamic leadership is the need of indian democracy.